हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू परिवार सहित लंदन रवाना
शिमला/18/09/2025
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली से अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपनी बड़ी बेटी की एडमिशन के सिलसिले में विदेश जा रहे हैं। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां भी हैं।
मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने पद का कार्यभार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपा नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका यह लंदन दौरा आधिकारिक रूप से भी जुड़ा हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री 29 सितंबर को शिमला लौटेंगे। इस दौरान उनके प्रवास के निजी और संभावित आधिकारिक उद्देश्यों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल भी बनी हुई है।
हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के लंदन प्रवास से राज्य सरकार और प्रशासनिक कार्यों पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके, जनता और मीडिया की नजरें इस बात पर बनी हुई हैं कि मुख्यमंत्री का दौरा कितने हद तक निजी और कितने हद तक आधिकारिक रूप से जुड़ा है।
मुख्यमंत्री के प्रवास के संबंध में आने वाले दिनों में विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि जनता को इस दौरे के उद्देश्य और महत्व के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।