NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

कंगना रणौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कुल्लू में दिया बड़ा बयान

कुल्लू /19/09/2025

SANSD KAGNA

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दौरे पर पहुंचीं सांसद कंगना रणौत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना सोचे-समझे बयानबाजी करते हैं और उनके ऐसे बयान हमेशा देश को शर्मसार करने वाले साबित होते हैं। कंगना ने राहुल गांधी के जेन-जी और एक्स वाले हालिया पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, “राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि नेपाल में जेन-जी ने परिवारवादी सरकार को ध्वस्त किया है। उन्हें पता ही नहीं है कि दुनिया में क्या चल रहा है और वह हमेशा विवादित बातें कर देश को गुमराह करते हैं

कुल्लू दौरे के दौरान कंगना ने प्रदेश में हाल ही में आई आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक सहायता दी है और अब यह प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि इस बजट को पूरी पारदर्शिता के साथ खर्च करे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह केंद्रीय मंत्रियों से हिमाचल के पर्यटन क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज दिलाने का प्रयास करेंगी।

इस मौके पर कंगना ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर में भी शिरकत की। उन्होंने पहली बार रक्तदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से वह इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनी हैं।

Scroll to Top