NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बलदेव चन्द की शहादत पर जताया शोक

शिमला /20/09/2025

AGNI

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर जिला के झंडूता तहसील के गंगलोह गांव के वीर सपूत लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बलदेव चन्द 4 राष्ट्रीय राइफल्स (बिहार) के जवान थे और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बलदेव चंद का यह साहस और सर्वोच्च बलिदान हमेशा प्रदेश और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप-मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शोक संतप्त परिवार के हर संभव सहारे के लिए तत्पर है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Scroll to Top