NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

राज्य स्तरीय समारोह में समाजसेवी रवि ठाकुर सम्मानित, हिमाचलियों के लिए हमेशा सहयोग और सहारा बने

शिमला/21/09/2025

HIM

शिमला के गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात समाजसेवी रवि ठाकुर को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी ने की।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर रवि ठाकुर को उनके समाजहितैषी कार्यों और लगातार किए जा रहे प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

रवि ठाकुर वर्षों से हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली में बसे हिमाचलियों के लिए भी सहयोग और सहारा बनकर खड़े हैं। वे समाज के हर वर्ग के लिए आगे बढ़कर कार्य करते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

उनके प्रयासों से हिमाचल और दिल्ली के बीच आपसी संबंध और भी मजबूत हुए हैं। उन्होंने प्रवासी हिमाचली समाज को एकजुट करने और आत्मीयता का भाव जगाने में अहम भूमिका निभाई है। रवि ठाकुर का कहना है कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाजहित और हिमाचलियों की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे।

समारोह में मौजूद लोगों ने रवि ठाकुर के योगदान की सराहना की और उन्हें समाजसेवा का वास्तविक प्रेरणास्रोत बताया।

Scroll to Top