NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला में दुर्गा पूजा महोत्सव पर SBS ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता, 325 बच्चों ने दिखाई कला की चमक

शिमला/21/09/2025

PAINTING

शिमला। दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर कालीबाड़ी हॉल में आयोजित SBS ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 325 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विविध विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों से सजाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कल्लोल प्रमाणिक और विशेष अतिथि के रूप में डॉ. हिम चटर्जी उपस्थित रहे। वहीं, विशेष आमंत्रित अतिथियों में श्री सोमनाथ प्रमाणिक, श्री सुजीत मुखर्जी, श्री सुब्रत सरकार, श्री तपस बनर्जी, श्री निर्मल विश्वास, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, श्रीमती कल्पना मजूमदार और सतीश बनर्जी शामिल हुए।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा, जिनमें श्री विकास दास, श्री सुदीप बनर्जी, श्रीमती बबीता दत्ता, श्रीमती माला बनर्जी, श्रीमती मल्लिका विश्वास, श्रीमती अन्विता चटर्जी, श्रीमती रूना बोस, श्रीमती मौसुमी गांगुली और स्नेहांशु मजूमदार प्रमुख रहे।

विजेता प्रतिभागी ग्रुप A – अक्षिता शर्मा (DPS), विओना (TH), वर्नीका राणा (TH) ग्रुप B (TH) – योविका सक्सूजा, एडवाइज़ेबल वर्मा, वैदेही शर्मा ग्रुप C – रियान्श शर्मा (DAV), संध्या (DPS), अर्नब बनर्जी (DAV लक्कर बाज़ार) ग्रुप D – अंकिता (Grammar School), जागृति (GS), अयान गोस्वामी (DPS

प्रतियोगिता में बच्चों ने समाज, संस्कृति और प्रकृति पर आधारित चित्रों के जरिए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को कला और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम हैं और इनसे उनकी प्रतिभा को नई दिशा मिलती है।

Scroll to Top