NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल के सीएम सुक्खू का लंदन में हिमाचलवासियों ने भव्य स्वागत

लंदन/22/09/2025

sukhuuuu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन दिनों लंदन के निजी दौरे पर हैं। उनके साथ विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर और बेटियां भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री की लंदन यात्रा 27 सितंबर तक रहने की संभावना है।

इस दौरान लंदन में रह रहे हिमाचलवासियों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिमला के लेखक पूरन भारद्वाज ने सीएम को अपनी विश्वप्रसिद्ध पुस्तक "हिमालयन बांड" भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लोग, हिमाचली टोपी, हिमाचली नाटी और हिमाचली व्यंजन पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू इस दौरे के दौरान अपनी बेटी के एलएलएम एडमिशन से संबंधित तैयारियों में भी व्यस्त हैं। लंदन में रहने वाले हिमाचलवासियों ने सीएम के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें सम्मानित किया और हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर की प्रशंसा की।

यह दौरा हिमाचल की संस्कृति और स्थानीय लोगों के साथ मुख्यमंत्री के निकट संबंधों को और मजबूत करने का अवसर भी बना।

suklhu
Scroll to Top