NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा में करेंगी श्री कृष्ण के मंदिरों का दर्शन

मथुरा/23/09/2025

dropadi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचेंगी। इस दौरान वह वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, निधिवन में सुदामा कुटी, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान और प्राचीन द्वापर युग के श्री कृष्ण कुब्जा मंदिर के दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और डीजीपी राजीव कृष्णा ने मंदिरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राष्ट्रपति दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से वृंदावन पहुंचेंगी। सबसे पहले उनका काफिला बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगा, जहां करीब 15 मिनट रुककर दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद काफिला निधिवन सुदामा कुटी के लिए रवाना होगा। दोपहर 2 बजे वह मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगी और फिर कुब्जा मंदिर जाएंगी।

डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता की गई है और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Scroll to Top