NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

COE संजौली और बद्दी विश्वविद्यालय ने किया MoU पर हस्ताक्षर

छात्रों के कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल

शिमला/24/09/2025

coe

उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से COE राजकीय महाविद्यालय संजौली और बद्दी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल छात्रों के कौशल विकास, रोजगार योग्य प्रशिक्षण और उद्योग के वास्तविक मांगों के अनुरूप उन्हें तैयार करने पर केंद्रित है।

इस MoU के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएँ, औद्योगिक भ्रमण और इंटर्नशिप आयोजित करेंगे। छात्रों को बद्दी विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक शिक्षण संसाधनों, प्रयोगशालाओं और अनुसंधान सुविधाओं तक पहुँच प्रदान की जाएगी, जिससे उनका शैक्षणिक और तकनीकी विकास सुनिश्चित होगा।

COE संजौली की प्राचार्या डॉ. भारती भांगड़ा ने कहा, “यह MoU छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की मांग के अनुरूप व्यावसायिक दक्षता प्रदान करने में मदद करेगा। इस तरह की सहभागिताएँ शिक्षण संस्थानों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती हैं।” बद्दी विश्वविद्यालय के डीन प्रो. अरुण कांत पैनोली ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करेगी और नवाचार एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। सभी ने इस MoU का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह पहल छात्रों के सर्वांगीण विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायक होगी।

Scroll to Top