केसीसीबी की निलंबित बीओडी को 6 अक्टूबर तक जवाब देने का समय
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (KCCB) की निलंबित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) को जवाब देने के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। राज्य सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार हरीश हिरींग ने निर्देश जारी कर बोर्ड को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए कुल 10 दिन का अवसर प्रदान किया है।
गौरतलब है कि बीओडी को 11 सितंबर को निलंबित किया गया था और तब से उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया था। निलंबित बीओडी के सदस्य अब रजिस्ट्रार से मिले नोटिस का लिखित जवाब देंगे।
इस कार्रवाई को बैंक की वित्तीय अनियमितताओं और प्रबंधन संबंधी खामियों के आधार पर लिया गया है। निलंबन की अवधि में बीओडी के सदस्य किसी भी प्रकार के निर्णय लेने के अधिकारी नहीं होंगे।