NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

भाजपा ने मोर्चों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी, संगठन को मिले नए चेहरे

bjp

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अपने विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

युवा मोर्चा की कमान अब चंबा में मिलाप ठाकुर, कांगड़ा में तपन मिन्हास, मंडी में योगराज डोगरा, हमीरपुर में शुभम पठानिया और शिमला में सुमित ठाकुर सहित कई नए चेहरों को सौंपी गई है।

महिला मोर्चा में चंबा से कांता ठाकुर, कांगड़ा से मोनी धीमान, मंडी से सीमा शर्मा, हमीरपुर से अर्चना चौहान और सोलन से दर्पणा ठाकुर सहित अन्य जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

किसान मोर्चा के तहत चंबा से नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा से महेंद्र राणा, मंडी से दलीप कुमार और शिमला से दिनेश ठाकुर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में सुनील नेगी ने चंबा से चरणजीत, मंडी से बलवंत कुमार यादव और शिमला से जयचंद नेगी सहित अन्य जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए।


ओबीसी मोर्चा में चंबा से जोगिंद्र सिंह, मंडी से प्रकाश चंद और हमीरपुर से संजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई, जबकि अनुसूचित जाति मोर्चा में चंबा से नर सिंह धीमान, मंडी से खेम चंद संध्याना और शिमला से पूर्णमल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा नेतृत्व ने भरोसा जताया कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Scroll to Top