NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

प्रेमिका ने सिलबट्टे से कूचकर प्रेमी की हत्या, पुलिस को खुद दी जानकारी

पटना/28/09/2025

hatya

पटना: कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयांटाड़ में एक भयानक और खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी मुरारी की सिलबट्टे से कूच-कूच कर हत्या कर दी और इसके बाद खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पिछले पांच साल से मुरारी के साथ लिव-इन में रह रही थी। मुरारी लगभग चार साल से शादी का झांसा दे रहा था। शुक्रवार की रात जब महिला ने शादी करने के संबंध में बात की, तो मुरारी बात टालने लगा। इस बात से विवाद बढ़ा और देर रात जब मुरारी सो रहा था, आरोपी ने सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पहले से शादीशुदा थी और पति से अलग रह रही थी। उसका एक बच्चा भी है। मुरारी बंगलुरु में चालक का काम करता था और तीन साल से गांव नहीं आया था। 16 सितंबर को वह पटना लौटा और पूजा के साथ किराए के घर में रह रहा था।

मुरारी के भाई और पूर्व वार्ड पार्षद मनोज यादव ने आरोप लगाया कि महिला मुरारी की जमीन और पैसा हड़पना चाहती थी। मुरारी जमीन खरीदने वाला था और उसने हाल ही में अपनी बहन से एक लाख रुपये लिए थे। आरोपी महिला ने मुरारी को भोजन में नींद की गोली देकर बेहोश किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाना शुरू कर दिया है। यह मामला इश्क, वादा और वादाफरामोशी का खौफनाक उदाहरण माना जा रहा है।

Scroll to Top