NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शाहपुर में #NextGenGST संगोष्ठी: विपिन सिंह परमार ने मोदी के नेतृत्व में देश के आर्थिक भविष्य पर दिया जोर

शाहपुर/30/09/2025

vipin

ज़िला कांगड़ा की शाहपुर विधानसभा में आयोजित #NextGenGST संगोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए आर्थिक युग की ओर बढ़ रहा है। एक कर (GST) का ऐतिहासिक फैसला देश को आर्थिक शक्ति बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

संगोष्ठी में GST दरों में कटौती, नए स्लैब और NextGen GST के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। परमार ने बताया कि यह नीति आम जनता, व्यापारियों और उद्योग जगत सभी के लिए लाभकारी होगी। छोटे व्यापारियों के लिए यह नए अवसर खोलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।

परमार ने कहा, "मोदी जी का विज़न है अनोखा, गरीब का दर्द समझे वो हर एक मौका। एक राष्ट्र–एक कर से बदलेगा दौर, भारत बनेगा जगत में सिरमौर।" उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का स्वागत किया और भरोसा जताया कि आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होकर हर वर्ग को लाभान्वित करेगी। सभा में गूँजा नारा: “एक राष्ट्र–एक कर, विकास की ओर बढ़ता हर घर।”

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सर्वीण चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, अशोक विशिष्ट, ज़िला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Scroll to Top