NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

बरेली एनकाउंटर: पुलिस ने एंटी राइट गन लूटने वाले 2 बदमाशों को किया ढेर

बरेली/01/10/2025

bareli

बरेली: यूपी के बरेली में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर के बवाल में शामिल 2 बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई एंटी राइट गन, 2 तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।

पुलिस पर फायरिंग के बाद मुठभेड़

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बाइक पर सीबीगंज थाना क्षेत्र से गुजर रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इदरीश और इकबाल नामक बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और उन पर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

बवाल में लूटी गई थी पुलिस की गन

26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में हुए बवाल के दौरान असामाजिक तत्वों ने योजना बनाकर पुलिस पर हमला किया था। इस दौरान एक सिपाही से एंटी राइट गन छीन ली गई थी। वही गन पुलिस ने इस एनकाउंटर में बरामद की है।

ड्रोन वीडियो से खुलासा पुलिस ने बवाल के दिन का ड्रोन फुटेज जारी किया है, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प साफ दिखाई दे रही है। भीड़ की ओर से की गई तोड़फोड़ और पथराव के वीडियो अब सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

अब तक की कार्रवाई

अब तक इस मामले में 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। मौलाना तौकीर रजा समेत 73 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 26 सितंबर का बरेली बवाल

जुमे की नमाज के दिन इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर ज्ञापन देने की योजना थी। पुलिस ने भीड़ को रोका तो उपद्रव शुरू हो गया। भीड़ ने पथराव और फायरिंग की, जिसमें 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुले मंच से उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

Scroll to Top