NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

बंगाणा में खड्ड में डूबने से तीन स्कूली छात्राओं की दर्दनाक मौत

बंगाणा/02/10/2025

mar gye

बंगाणा, हिमाचल प्रदेश: विकास खंड बंगाणा की पंचायत बल्ह में वीरवार को तीन स्कूली छात्राओं की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चियां घर के समीप खड्ड के किनारे गई थीं।

शाम तक बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान खड्ड के किनारे एक बच्ची की चप्पल दिखाई दी। आगे जाकर ग्रामीणों ने देखा कि दो अन्य बच्चियों के शव पानी की सतह पर तैर रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत तीनों को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्राओं की पहचान खुशी पुत्री मनजीत, कोमल और सोनाक्षी पुत्री अजय कुमार के रूप में हुई है। तीनों सातवीं और आठवीं कक्षा में राजकीय स्कूल सनहाल की छात्राएं थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले एक बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य दो बच्चियां भी पानी में उतरीं, लेकिन देखते ही देखते तीनों खड्ड के गहरे पानी में डूब गईं।

हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक छात्राओं में से एक के पिता मनजीतराम ड्राइवर हैं, जिनके पास ट्रैक्टर और जीप है। अन्य बच्चियों के माता-पिता लिदकोट में रहते हैं और मनजीत की साली क्वार्टर में रह रही हैं।

यह दर्दनाक हादसा स्थानीय लोगों के लिए शोक और चिंता का कारण बन गया है।

Scroll to Top