NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, NSA गिरफ्तारी को चुनौती

लद्दाख/03/10/2025

sonam

लद्दाख में लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने लद्दाख प्रशासन द्वारा अपने पति को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार करने को चुनौती दी है। सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को लेह में भाषणों के माध्यम से हिंसा भड़काने के आरोप में एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया था और उन्हें राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है।

इससे पहले, लद्दाख बौद्ध संघ (LBA) और अखिल लद्दाख गोंपा संघ (ALGA) ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग और अंधाधुंध गोलीबारी की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के आश्रितों के लिए पर्याप्त मुआवजा देने और सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की भी अपील की।

गीतांजलि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी अपने पति की रिहाई के लिए हस्तक्षेप की गुहार लगाई। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से लोगों के हितों के लिए काम करने के कारण उनके पति को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनम वांगचुक किसी के लिए भी खतरा नहीं हैं और उन्होंने लद्दाख की धरती के वीर सपूतों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। गीतांजलि ने वांगचुक की बिना शर्त रिहाई की मांग की।

Scroll to Top