NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

दलाई लामा ने कैंटरबरी की पहली महिला आर्कबिशप डेम सारा मुल्लाली को दी बधाई, नियुक्ति को बताया आशा की किरण

lama

तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने लंदन की बिशप डेम सारा मुल्लाली को कैंटरबरी की अगली आर्कबिशप नियुक्त होने पर बधाई दी है। यह पद एंग्लिकन चर्च का सर्वोच्च पद है। दलाई लामा ने अपने बधाई पत्र में डेम सारा मुल्लाली की नियुक्ति को 'आशा की किरण' बताया और महिला नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया।

दलाई लामा ने अपने पत्र में वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि आज दुनिया कई मुश्किलों का सामना कर रही है और बुनियादी मानवीय मूल्यों को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वे करुणा, क्षमा और धैर्य जैसे मूल्यों को लोगों तक पहुँचाएं और उन्हें विकसित करने के तरीके बताएं।

डेम सारा मुल्लाली एंग्लिकन चर्च की पहली महिला आर्कबिशप होंगी। दलाई लामा ने इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर खुशी जताई और महिलाओं के नेतृत्व की विशेष भूमिका पर अपना दृढ़ विश्वास दोहराया। उन्होंने वैज्ञानिक तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि महिलाएं करुणा और दूसरों की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं।

दलाई लामा ने यह भी कहा कि यदि दुनिया में अधिकांश नेता महिलाएं होतीं, तो दुनिया अधिक समझदार और शांतिपूर्ण होती। अपने पत्र का समापन उन्होंने डेम सारा मुल्लाली के लिए प्रार्थना और शुभकामनाओं के साथ किया।

Scroll to Top