NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

पारिवारिक विवाद में बेटे की मार से मां की मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

कांगड़ा/08/10/2025

DEAD

हिमाचल प्रदेश के कर्णघट (थाना लंबागांव) में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे द्वारा की गई पिटाई के बाद एक मां की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजना देवी (48) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 1 अक्तूबर को बेटे ने घरेलू विवाद के दौरान अपने पिता के साथ झगड़ा किया और बीच-बचाव करने आई मां के पेट में लात मार दी।

घटना के बाद अंजना देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पालमपुर रैफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि महिला की पेट की नस फट चुकी है। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा भेजा गया, जहां 3 अक्तूबर को ऑपरेशन किया गया।

हालांकि, इलाज के बावजूद 8 अक्तूबर (बुधवार) को महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी लंबागांव कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में पहले ही मारपीट का केस दर्ज किया गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top