NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस पर हमला संविधान पर हमला, आरोपी पर तुरंत कार्रवाई हो: कुलदीप राठौर

नई दिल्ली/09/10/2025

kuldeep k

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बीआर गवई पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल चीफ जस्टिस पर नहीं हुआ है, बल्कि भारत के संविधान पर हमला है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि स्वतंत्र भारत की न्यायपालिका में ऐसा पहली बार हुआ है, जो अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने और संविधान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जिम्मेदार पक्षों से सक्रिय कदम उठाने की अपील की।

Scroll to Top