NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

दो भाइयों से शादी करने वाली दुल्हन ने मनाया पहला करवाचौथ, वीडियो से साझा की खुशी

नाहन/10/10/2025

do bhaiyo ki shado

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में प्रदीप और कपिल नेगी ने 13 जुलाई 2025 को जोड़ीदार प्रथा के तहत एक ही दुल्हन से शादी की थी। शादी के बाद दोनों भाइयों ने अपने जीवन की वीडियो ब्लॉगिंग शुरू की, और उनका सोशल मीडिया पेज अब 76 हजार फॉलोअर्स तक पहुंच चुका है।

करवाचौथ के मौके पर, कपिल बहरीन में नौकरी के कारण विदेश गए हुए हैं, जबकि प्रदीप घर पर हैं। इस अवसर पर, प्रदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी पत्नी सुनीता बेसब्री से उनका इंतजार करती नजर आई। प्रदीप ने वीडियो में फॉलोअर्स से कहा, “लो दोस्तो, सुन लो मेरी वाइफ की आवाज।” वीडियो में केवल सुनीता दिखाई दी।

दोनों भाइयों ने सोशल मीडिया पेज पर करवाचौथ की शुभकामनाएँ भी साझा की और लिखा कि सभी सुहागन माताओं एवं बहनों को बधाई, तथा उनका दांपत्य जीवन हमेशा खुशियों, प्रेम और विश्वास से भरा रहे।

गौरतलब है कि यह दुल्हन का पहला करवाचौथ है और इस बार वह अपने एक पति को फोन के जरिए ही देख पाएंगी। प्रदीप घर पर हैं और कपिल विदेश में।

शादी के बाद से दोनों भाइयों ने वीडियो साझा करने की नियमित प्रथा बनाई है। हाल ही में उन्होंने अपने पिता के निधन की खबर और उनकी याद में वीडियो भी साझा किए। यह जोड़ीदार प्रथा हाटी समुदाय में लंबे समय से चली आ रही है और सिरमौर में आज भी इसे अपनाया जाता है।

Scroll to Top