NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल के गौरव वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को,तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे CM सुक्खू

sukhuuuuuuuuuuuuuu

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में 13 अक्टूबर का दिन एक यादगार पल बनने जा रहा है। इस दिन प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री और जननेता वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण राज्यस्तरीय समारोह में किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को समारोह से पूर्व तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। सीएम सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह न केवल प्रदेश की राजनीति के स्तंभ थे, बल्कि उन्होंने हिमाचल के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनकी प्रतिमा का अनावरण पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण होगा।

बताया जा रहा है कि समारोह में भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को भी आमंत्रित किया गया है। यदि उनका स्वास्थ्य ठीक रहा तो वे भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं, लोक निर्माण मंत्री और वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

Scroll to Top