NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत

देहरादून/12/10/2025

mar gya

देहरादून में बीती रात तेज रफ्तार वाहन ने शहर में भयावह हादसा मचा दिया। शिमला बाईपास रोड, सेंट ज्यूड्स चौक के पास शनिवार रात को एक कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा महानगर महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के समय जितेंद्र बिष्ट अपने दोस्तों के साथ कार्यालय में इकट्ठा हुए थे। यह मौका उनके दोस्त वासु के जन्मदिन का था। सभी ने केक काटने के बाद घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर निकले। तभी तेज रफ्तार कार ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आ रही थी और सीधे इनकी ओर बढ़ी। कार के नीचे आने से जितेंद्र की तत्काल मौत हो गई, जबकि उनके साथी ऋतिक राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। घटना स्थल पर छात्र संघ के कई सदस्य भी जमा हो गए और हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार वसीम नामक व्यक्ति के वर्कशॉप में रखी गई थी, जहां अब्बू नामक व्यक्ति वाहन की मेंटेनेंस जांच कर रहा था। घटना के समय वाहन वर्कशॉप से बाहर निकला। पुलिस ने कार और वर्कशॉप के मालिक वसीम को कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू की है। फरार चालक की तलाश जारी है।

जितेंद्र सिंह बिष्ट 2018 में एबीवीपी के माध्यम से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे और वर्तमान में भाजपा महानगर महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने सभी घायलों का इलाज सुनिश्चित किया और हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top