सहारनपुर में नाबालिग मासूम के साथ मस्जिद में दरिंदगी! कारी गिरफ्तार, पूरे इलाके में हड़कंप
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना नकुड़ क्षेत्र की अंबेहटा चौकी के एक कस्बे में एक नाबालिग लड़की के साथ मस्जिद में दुष्कर्म की घटना हुई। घटना उस समय की है, जब मस्जिद के मुख्य इमाम कुछ दिनों के लिए जमात में गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में मस्जिद में नमाज और देखरेख की जिम्मेदारी पास के ही एक गांव के कारी सावेज को अस्थायी रूप से सौंपी गई थी।
पीड़िता और उसके परिवार के अनुसार, लड़की मस्जिद के पास पानी की टंकी पर अकेली थी। तभी आरोपी कारी ने उसे अकेला पाकर उसका मुंह दबाया और मस्जिद के बराबर में बने कमरे में खींचकर ले गया। वहां उसने अपनी हवस का शिकार बनाया।
परिजन काफी देर तक बेटी की तलाश करते रहे। इसी दौरान पीड़िता का दादा ने मस्जिद की ओर से चिल्लाने की आवाज सुनी। तुरंत वह वहां पहुंचे और देखा कि मस्जिद के बराबर बने कमरे का दरवाजा बंद था। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्हें अपने सामने यह भयावह दृश्य दिखाई दिया कि आरोपी कारी उनकी पोती के साथ गलत काम कर रहा था। पीड़िता खून से लथपथ थी।
परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कारी को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों ने थाना अंबेहटा में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।