NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई: 12 घंटे की मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, LoC पर घुसपैठ असफल

जम्मू-कश्मीर/14/10/2025

jammu kaSHMIR

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन 13 अक्टूबर की शाम 7 बजे से कुंबकडी के जंगलों में चल रहा था। आतंकियों ने LoC के पास से घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे समय रहते नाकाम कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग और क्षेत्र की पैट्रोलिंग जारी है।

इससे पहले भी राज्य में आतंकवादियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन हुए हैं। 8 सितंबर को कुलगाम में 'ऑपरेशन गुड्डर' के दौरान दो आतंकवादी मारे गए और दो जवान शहीद हुए। इस ऑपरेशन में शोपियां के रहने वाले आमिर अहमद डार की पहचान हुई, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। पहलगाम हमले के बाद जारी 14 आतंकियों की सूची में उसका नाम शामिल था।

LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाल की घटनाएं: 8 सितंबर को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए सिराज खान को BSF ने गिरफ्तार किया। वहीं, 13 अगस्त को बारामूला में LoC पर गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ। 8 मई को पुंछ और तंगधार क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलाबारी में लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हुए थे।

2025 में अब तक कई बड़े ऑपरेशन हुए हैं। 12 अप्रैल को अखनूर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हुए। 28 मार्च को कठुआ में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि SOG के चार जवान शहीद हुए और DSP धीरज सिंह समेत तीन घायल हुए।

अगस्त और जुलाई के ऑपरेशन: 26 अगस्त को गुरेज सेक्टर में दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक बागू खान था, जिसे 'ह्यूमन GPS' कहा जाता था। 1-12 अगस्त के बीच कुलगाम में 'ऑपरेशन अखल' के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी हारिस डार मारा गया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे, जिसके बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई और लगभग 100 आतंकवादी ढेर किए गए।
28 जुलाई को श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास 'ऑपरेशन महादेव' में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, जिसमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा शामिल था। अन्य दो की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई। आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड बरामद किए गए, साथ ही अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किया गया।

सुरक्षाबलों ने LoC और कुपवाड़ा क्षेत्र में पैट्रोलिंग और सर्च ऑपरेशन को लगातार जारी रखने का फैसला किया है ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ और आतंकवादी गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

AANTKI
Scroll to Top