NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मां चिंतपूर्णी के दरबार में अद्भुत चमत्कार: चरणामृत पीते ही सरजू शर्मा की लौटी आवाज और सुनने की शक्ति

बचपन से बोलने-सुनने में असमर्थ थे पंजाब के सरजू, डॉक्टरों ने छोड़ दी थी उम्मीद – माता की कृपा से हुआ चमत्कार

matarani
माता चिंतपूर्णी के पावन दरबार में सोमवार रात एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिला। 35 वर्षीय सरजू शर्मा, जो बचपन से ही बोलने और सुनने में असमर्थ थे, माता का चरणामृत पीते ही तुरंत बोलने और सुनने में सक्षम हो गए।

सरजू शर्मा ने अपने परिवार के साथ कई बार माता के दरबार में हाजिरी भरी थी, लेकिन इस बार माता की विशेष कृपा ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। पिछले तीन महीनों से बिल्कुल बोलने में असमर्थ सरजू शर्मा ने माता का चरणामृत पीते ही अपनी आवाज लौटने और सुनने की क्षमता पाई।

इस अद्भुत घटना को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सभी ने माता के चमत्कार को देखा और सरजू शर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास और भी बढ़ा लिया।

चमत्कार के बाद सरजू शर्मा ने माता चिंतपूर्णी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “माता की कृपा से मेरा जीवन बदल गया। जो डॉक्टर नहीं कर पाए, माता ने वह कर दिखाया।”

इस चमत्कार ने यह साबित कर दिया कि माता की कृपा से असंभव भी संभव हो सकता है। माता के दरबार में आए भक्तों ने इस घटना को देखकर अपनी आस्था और विश्वास और मजबूत कर लिया।
Scroll to Top