पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप — शादी का झांसा देकर किया रेप, सोलन पुलिस ने दर्ज किया केस
शिमला/14/10/2025
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे डॉ. बृजेश्वर कश्यप पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। सोलन पुलिस ने महिला थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवा दिए गए हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच तेज कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसका डॉ. बृजेश्वर कश्यप के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में उसने म्यादी से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने मंगलवार को सोलन के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि डॉ. बृजेश्वर कश्यप का सोलन में एक डेंटल क्लिनिक है और वे स्थानीय स्तर पर काफी जाने-पहचाने डॉक्टर हैं। मामला सामने आने के चाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है, क्योंकि हाल ही में भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बरु नाई के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज हुआ था।लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने प्रदेश की राजनीतिक छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे न्याय मिलने तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी।