कांगड़ा पुलिस ने 19 महीने से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 किलो 950 ग्राम चरस बरामद
कांगड़ा | कांगड़ा पुलिस ने 19 महीने से फरार चल रहे तिहरे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सुरिंदर पाल उर्फ मिरज़ा के रूप में हुई है, जिसे फतेहपुर, ज्वाली से पकड़ा गया।
डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि यह मामला 12 मार्च 2024 का है। उस दिन कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने कछियारी चौक के पास 1.950 किलो चरस जब्त की थी। इस दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुरिंदर पाल भागने में सफल रहा था।
पंजाब और हरियाणा में छिपा रहा आरोपी
सुरिंदर पाल लगभग 19 महीने तक फरार रहा और इस दौरान जम्मू, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में छिपता रहा। कांगड़ा पुलिस ने लगातार उसकी निगरानी रखी और जैसे ही उसके ठिकाने की जानकारी मिली, तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कांगड़ा पुलिस ने नूरपुर पुलिस के साथ मिलकर काम किया।
डीएसपी अंकित शर्मा के अनुसार, आरोपी वर्तमान में कांगड़ा पुलिस स्टेशन में हिरासत में है और उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी कांगड़ा जिले के ज्वाली तहसील की चलवाड़ा पंचायत का निवासी है। रिमांड पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।