दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में सांसद आवास में भीषण आग,दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली/18/10/2025
नई दिल्ली: दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में एक सांसद के फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को करीब 1:22 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर 6 से 7 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का कार्य जारी है। घटना स्थल सांसदों के आवास क्षेत्र में होने के कारण वहां भारी सुरक्षा और बचावकर्मियों की तैनाती की गई है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन फ्लैट में कई महत्वपूर्ण सामान, गहने और व्यक्तिगत वस्तुएं मौजूद थीं। एक निवासी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य और पालतू कुत्ता फ्लैट में फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है।