NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, शादी की खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका

GOLD

अलीगढ़: त्योहारों की रौनक खत्म होते ही सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में आई यह नरमी उन खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है जो शादी-विवाह के सीजन में आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

पिछले चार दिनों में सोने के भाव में 4800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में करीब 29 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। अलीगढ़ सराफा बाजार में 18 अक्टूबर को जहां सोना 130,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं 22 अक्टूबर तक इसका भाव घटकर 126,000 रुपये रह गया। इसी अवधि में चांदी की कीमत 1,85,000 रुपये से गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि “2011-12 के बाद यह पहला मौका है जब सोने-चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। त्योहारों के दौरान मांग में तेज उछाल आने से दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन अब मांग घटते ही कीमतें सामान्य हो रही हैं।”

कमेटी के महामंत्री अतुल सराफ ने कहा कि “यह गिरावट अस्थायी है। निवेशकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शादी-ब्याह का मौसम शुरू होते ही बाजार में फिर से तेजी लौटेगी।”

शादी के खरीदारों के लिए सुनहरा वक्त

8 नवंबर से शुरू हो रहे सहालग सीजन में शादियों की तैयारियों के बीच लोग अब से ही सोना-चांदी की खरीदारी में जुट गए हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय आभूषण या निवेश के लिए सबसे अच्छा माना जा रहा है, क्योंकि कीमतें आने वाले दिनों में फिर चढ़ सकती हैं।

पिछले चार दिनों में सोने-चांदी के दामों में बदलाव

तारीख सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलोग्राम) 18 अक्टूबर 130,800 185,000 22 अक्टूबर 126,000 156,000

पिछले दस वर्षों में सोने के भावों का रुझान (₹/10 ग्राम)

वर्ष 24 कैरेट 22 कैरेट 2015 25,450 23,250 2016 28,250 26,000 2017 30,110 27,700 2018 32,450 29,850 2019 39,260 36,120 2020 51,900 47,750 2021 49,740 45,800 2022 54,580 50,400 2023 65,450 58,400 2024 78,900 70,200 2025 130,800 (धनतेरस, 18 अक्टूबर) —

त्योहारों के बाद आई इस गिरावट ने शादी के मौसम में खरीददारों को बड़ा मौका दे दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अभी खरीदारी करने पर न सिर्फ कीमतों में बचत होगी, बल्कि आने वाले महीनों में संभावित तेजी से मुनाफा भी मिल सकता है।

Scroll to Top