NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर सैकड़ों समर्थकों ने दी बधाई

anurag thakur
दिल्ली | पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। सभी ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

समर्थकों ने केक काटा, गीत गाए और उत्साह के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश से भी कई लोग दिल्ली पहुँचे और समारोह को खास बनाया।


हिमाचल प्रदेश में भी उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, कंबल और फल वितरण, खेल प्रतियोगिताएँ और मंदिरों में पूजा-अर्चना आयोजित की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

पूरा दिन उत्सव और शुभकामनाओं के माहौल में बीता, और सोशल मीडिया पर भी उनके जन्मदिन पर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा।
Scroll to Top