NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

चम्बा में कॉलेज छात्रा पर चाकू से हमला, सैलून कर्मचारी गिरफ्तार

चम्बा/25/10/2025

arrestedd

चम्बा शहर में एक कॉलेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल छात्रा हरदासपुरा मोहल्ले की रहने वाली है और वह कॉलेज में पढ़ती है। घायल छात्रा को चम्बा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

घटना का आरोपी शहर के एक सैलून में काम करने वाला युवक है, जो पंजाब का रहने वाला है। शनिवार को जब छात्रा कॉलेज गई, तो आरोपी भी वहां पहुंच गया और उसे तंग करने लगा। इसके बाद छात्रा ने महिला थाने का रुख किया। जैसे ही वह थाने से कुछ दूरी पर पहुंची, आरोपी भी वहां पहुँच गया और उसने चाकू से हमला कर छात्रा की गर्दन में गंभीर चोट कर दी। छात्रा ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं पर नजर रखी जा रही है।

Scroll to Top