NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

मनाली में पैराग्लाइडिंग हादसा: 13,500 फीट की ऊंचाई पर 20 घंटे बाद ऑस्ट्रेलियाई पायलट सुरक्षित रेस्क्यू

manali
मनाली । मनाली के सेवन सिस्टर पीक में सोमवार को एक बड़ा पैराग्लाइडिंग हादसा हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का एक पैराग्लाइडर पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पायलट 13,500 फीट की ऊंचाई पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ और करीब 20 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच फंसा रहा।

रेस्क्यू टीम प्रभारी रमेश कुमार जोगी के अनुसार, रातभर की मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह हेलिकॉप्टर की मदद से पायलट को दुर्गम पहाड़ियों से सुरक्षित निकाला गया। टीम ने बेहद जोखिम भरे हालात में संकरी जगह से घायल पायलट को मनाली पहुंचाया।

घायल पायलट को तुरंत मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मनाली एडवेंचर टूर एसोसिएशन ने इस रेस्क्यू को अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में से एक बताया है।
Scroll to Top