NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

NH-103 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग की मौके पर मौत—चालक फरार

भराड़ी /29/10/2025

truck

शिमला-मटौर नैशनल हाईवे-103 पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। लोअर डंगार (भराड़ी क्षेत्र) में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हेमराज (निवासी: दिखयुत निचला गांव, पंचायत डंगार) के रूप में हुई है। वह किसी काम से स्कूटी पर घर से निकले थे। जैसे ही वे लोअर डंगार के पास पहुंचे, उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Scroll to Top