NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

भराड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान कार से 16.19 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

भराड़ी/01/11/2025

chitaaa

भराड़ी। नशे के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत भराड़ी पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। दधोल–लड़ा पुल के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध लग रही एक कार को रोका और तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों से 16.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार के नेतृत्व में टीम इस इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। घुमारवीं की ओर से आ रही कार में बैठे युवकों की गतिविधियों पर शक होने पर वाहन को रोका गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों —

अरुण कुमार, पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी कुहाड़ड़ा

नरेंद्र कुमार, पुत्र रत्न लाल, निवासी बेहड़ा

के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की एंटी-ड्रग कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और नशे के खिलाफ बढ़ते कड़े रुख को एक बार फिर साबित करती है।

Scroll to Top