NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

चौपाल में दर्दनाक हादसा — 200 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, चालक की मौके पर मौत

चौपाल/01/11/2025

DEAD

शिमला जिला के चौपाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाभर के पास HP08A-0411 नंबर की काली ऑल्टो कार झिकनीपुल से करीब 100 मीटर पहले मुख्य बमटा सड़क पर अनियंत्रित हो गई और सीधा लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक हेमंत कुमार (पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह), निवासी बमटा, की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वाहन नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Scroll to Top