NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल कांग्रेस का दमदार कदम: 'वोट चोर गद्दी छोड़' नारे के साथ कैंडल मार्च 14 अगस्त को

pratibha singh

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ऐलान किया है कि 14 अगस्त को कांग्रेस पूरे देश में 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे के साथ कैंडल मार्च आयोजित करेगी। शिमला में यह कैंडल मार्च प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में शाम 6:30 बजे शेरे पंजाब नाज से रिज मैदान तक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाली जाएगी। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस कैंडल मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिस प्रकार देश के लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, उसे रोकने और देश को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने और केंद्र की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए आगे आएं। प्रतिभा सिंह ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के वोट चोरी के खुलासे के बाद भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है, और कांग्रेस किसी भी हालत में देश के लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ सहन नहीं करेगी। इस कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेस देशवासियों के साथ खड़ी होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देगी

यह भी पढ़ें: यहाँ क्लिक करें अगले संबंधित लेख के लिए

Scroll to Top