NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

प्रधानमंत्री मोदी के हर चुनावी रण में कुशल सारथी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा: संजय शर्मा

sanajy sharma
बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल के सपूत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हर चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक कुशल सारथी की भूमिका निभाई है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या उपचुनाव—नड्डा ने बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन को इतनी मजबूती से खड़ा किया कि विपक्ष के लिए चुनौती पैदा करना लगभग असंभव हो गया।

शर्मा ने कहा कि बिहार चुनाव ने फिर साबित किया कि राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणियां गलत हो सकती हैं, लेकिन अमित शाह की रणनीति, नड्डा का संगठन कौशल और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मिलकर किसी भी चुनाव की तस्वीर बदल सकते हैं। सत्ता विरोधी लहर की अटकलों को पीछे छोड़ते हुए NDA ने 202 सीटें जीतकर बड़ा जनादेश हासिल किया और विपक्ष की परिवारवाद की राजनीति को कमजोर कर दिया।

उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, नड्डा ने खुद को एक सफल चुनावी रणनीतिकार के रूप में साबित किया है। यही कारण है कि वे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की टीम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। बिहार का यह जनादेश आने वाले अनेक चुनावों की दिशा तय करेगा।
Scroll to Top