NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

24 अगस्त को ऊना में होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला

प्रदेश में 9,74,486 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ हो रहा है: बिहारी लाल

ऊना | 17|08|2025

una karyshala

ऊना। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु व्यवस्था बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने लिया। यह बैठक जिला ऊना के अध्यक्ष शाम मिन्हास की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस बैठक में वरिष्ठ नेता ऊना के विधायक सतपाल सती जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक कार्यशाला जिला ऊना के जिला कार्यालय में 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जा रही है, जिसमें नवनियुक्त 171 मंडल अध्यक्ष, 17 जिला अध्यक्ष, 68 विधायक एवं विधायक प्रत्याशी भाग लेने जा रहे है। इस अवसर पर बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारत, नए भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के मॉडल पर काम कर रहा है और इस बढ़ते भारत का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों को अग्रिम भूमिका में रखा है, आज प्रदेश में 9,74,486 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ हो रहा है जिसमें जिला बीसलपुर में 60,092, चंबा में 74,064, हमीरपुर 62,942, कांगड़ा 2,18,307, किन्नौर, 10,022 , कुल्लू 66,976, लाहौल स्पीति 2,915, मंडी 1,75,295, शिमला 97,047, सिरमौर में 55,099 सोलन 69,096 और जिला ऊना में 82,631 लाभार्थी है।

una karyshala
Scroll to Top