NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

सीबीआई ने शिमला पुलिस के चार अधिकारी दिल्ली बुलाए

शिमला। 17/08/2025

vimal negi image

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने शिमला पुलिस के चार अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया है। ये पूछताछ 18 अगस्त से 21 अगस्त तक दिल्ली के लोदी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय में की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इन चारों अधिकारियों से सीबीआई की टीम अलग-अलग दिन पूछताछ करेगी। विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के बाद से ही परिजन लगातार पुलिस जांच पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाए थे कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कई अहम सुरागों को नजरअंदाज किया गया। परिजनों की मांग पर हाइकोर्ट ने ये केस सीबीआई को सौंपा है। सीबीआई अब जांच के दायरे को और विस्तार देते हुए उन पुलिस अधिकारियों से सीधे पूछताश करेगी। पूछताछ के लिए तलब किए गए अफसरों को दिल्ली में उपस्थित होने का नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है। विमल नेगी के परिजनों ने पहले ही मांग की थी कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें संदेह है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि साजिश का हिस्सा हो सकती है। ऐसे में सीबीआई की पूछताछ अब इस केस में नया मोड़ ला सकती है।

Scroll to Top