शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा में मणिमहेश यात्रा से वापस लौट रहे दो श्रद्धालुओं की रविवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई।
घटना सुंदरासी के पास हुई, जहां पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से दोनों श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। स्वर्ण सिंह गोलवाल, गोगरा होशियारपुर (पंजाब) के रहने वाले थे। वहीं शेखर चंद्र गांव बरोटा, डाकघर ठाकुरद्वारा इंदौरा(कांगड़ा) के रहने वाले थे।
दोनों मृतकों के शवों को भरमौर ले जाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।