NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला की बेटी रुबीना दिलैक की बहन रोहिणी भूस्खलन में फंसी, गाड़ी टूटी सड़क पर अटकी, रुबीना ने गोद में उठाई नन्ही भांजी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। इन्हीं हालातों के बीच टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक की बहन रोहिणी दिलैक को रविवार को मुश्किल का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, रोहिणी अपनी छोटी बेटी के साथ शिमला के लिए मायके आ रही थीं। रास्ते में भूस्खलन से सड़क धंस गई और उनकी गाड़ी बीच में ही फंस गई। हालात देखकर रुबीना खुद अपनी बहन को लेने रास्ते तक पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी नन्ही भांजी को गोद में उठाया और पैदल ही सुरक्षित घर तक पहुँचा।

स्थानीय लोगों की मदद

गाड़ी फंसने की स्थिति में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और रोहिणी को आगे बढ़ने में मदद की। लगातार बारिश से रास्तों पर जगह-जगह मलबा गिरा हुआ है, जिससे यातायात में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

प्रदेश में लगातार भूस्खलन
गौरतलब है कि शिमला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में इस समय बरसात के कारण भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। कई मार्ग बंद हैं और लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Scroll to Top