NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

भारी बारिश के बीच भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले

चंडीगढ़।19।08।2025

bhari bharish

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोलने का फैसला किया है। प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए पानी छोड़ने की प्रक्रिया क्रमबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे पहले चरण में फ्लड कंट्रोल गेट 1 फुट तक खोले गए। इसके बाद 4 बजे दूसरे चरण में 2 फुट तक और 5 बजे तीसरे चरण में 3 फुट तक गेट खोलने का कार्यक्रम तय किया गया है। BBMB अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी छोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से पूरी की जाए। डैम के आसपास सायरन बजाए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को समय रहते सचेत किया जा सके। इससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी की जा सके। BBMB के अनुसार, आज सुबह 6 बजे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1665.06 फुट तक पहुंच चुका था। डैम की सामान्य जल भंडारण क्षमता 1680 फुट है। इस समय डैम की कुल क्षमता का लगभग 87 प्रतिशत पानी से भरा हुआ है और इसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है।

Scroll to Top