NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शांता कुमार का गुस्सा फूटा: बोले, नालायक हो चुकी है भारत सरकार

पालमपुर।20।08।2025

shanta kumar

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत और उसकी सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट को भी भारत की सड़कों पर आवारा कुत्तों के काटने के मामलों पर विचार करना पड़ेगा। शांता कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार इतनी ‘नालायक’ हो गई है कि सर्वोच्च न्यायालय को स्वयं इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर संज्ञान लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर स्थिति है, क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले एक वर्ष में कुत्तों के हमले में लगभग 37 लाख घटनाएं दर्ज हुई हैं। समाज और सरकार दोनों पर उठाए सवाल शांता कुमार ने सवाल उठाया कि क्या किसी ने सोचा था कि लाखों लोगों की पीड़ा और विरोध के बावजूद न भारत की सरकार सुन रही है और न ही समाज। उन्होंने कहा कि अदालत ने हस्तक्षेप कर सही दिशा में कदम उठाया है, लेकिन यह सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कहा है कि आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें जिम्मेदारी से काम नहीं कर पाईं। कोर्ट ने कहा कि इंसानों के जीवन की रक्षा सर्वोपरि है, और इस पर सरकार को ठोस नीति बनानी होगी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि अब सरकार और समाज दोनों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी से भागने की बजाय ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं, ताकि इंसानों की जान सुरक्षित रह सके

Scroll to Top