NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का शादी को लेकर पहला रिएक्शन

फेसबुक पर अमरीन के साथ शेयर की AI जनरेटेड फोटो, शुभकामनाओं के लिए जताया आभार

vikramaditiya

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी शादी को लेकर पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फेसबुक पर अपनी कथित जीवनसंगिनी अमरीन के साथ एक एआई जनरेटेड फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार जताया, जिन्होंने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएं भेजीं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा जोर पकड़ रही थी। इसी बीच, मंत्री द्वारा फोटो पोस्ट करने को लेकर लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, यह तस्वीर एआई जनरेटेड है, लेकिन पोस्ट के बाद उनके चाहने वाले लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि “आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।” उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

Scroll to Top