रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने भारत को दी कड़ी चेतावनी बोला – दोगुना होगा टैक्स
वाशिंगटन।23|08|2025
वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर दबाव और बढ़ा दिया है। व्हाइट हाउस ने चेतावनी दी है कि अगर भारत ने रूसी तेल आयात पर अपनी नीति में बदलाव नहीं किया, तो भारतीय आयात पर और कड़ा टैरिफ लगाया जाएगा।
व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफाखोरी कर रहा है और इसे क्रेमलिन के लिए “लॉन्ड्रोमैट” बना रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर भारत ने रूस से आयात जारी रखा तो भारतीय सामान पर दोगुना टैरिफ लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का रूसी तेल आयात केवल 1% था, जो अब बढ़कर 35% तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की यह खरीद रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में अप्रत्यक्ष मदद दे रही है।
अमेरिका का यह दबाव भारत के लिए बड़ा कूटनीतिक और आर्थिक मसला बनता जा रहा है।