NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

शिमला जिले के ठियोग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: सैंज में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू

indipendent

शिमला । शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मनीषा चौहान फ़ाउंडेशन ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत सैंज में सोमवार से एक निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र आरंभ किया गया है।

इस केंद्र में क्षेत्र की सभी इच्छुक महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

manisha

फ़ाउंडेशन की अध्यक्षा मनीषा चौहान ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आय में सहयोग कर सकेंगी, बल्कि भविष्य में छोटे स्तर पर स्वरोजगार शुरू कर समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी।

स्थानीय महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्रों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी।

Scroll to Top