NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

रामपुर में हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, सभी किन्नौर निवासी

drug

रामपुर उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध हालात में दिखे। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए तीनों युवक किन्नौर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर ही नशे की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये युवक नशा कहां से लाए थे और इसे आगे कहां सप्लाई करना चाहते थे।

पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे का जाल फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई को लेकर पुलिस का समर्थन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि युवाओं को नशे की दलदल में फंसाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

Scroll to Top