मल्टीपर्पज वर्करों के नियमितीकरण पर अभी कोई नीति नहीं : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री
शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में काम कर रहे मल्टीपर्पज वर्करों को फिलहाल नियमित करने की कोई नीति सरकार के पास नहीं है। हालांकि, बाकी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नीति लागू है।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में विभाग में 312 पैरा फिटर, 769 पैरा पंप ऑपरेटर और 1,469 मल्टीपर्पज वर्कर नियुक्त किए गए हैं। सरकार समय-समय पर इनका मानदेय भी बढ़ाती रहती है।
कई जगह महीनों से रुका है मानदेय
सदन में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुद्दा उठाया कि कई जिलों में वर्करों को महीनों से मानदेय नहीं मिला है।
घुमारवीं (बिलासपुर) और धर्मपुर (सोलन) डिवीजन में 4 महीने से,
अम्ब (ऊना) डिवीजन में 3 महीने से,
और नौहराधार (सिरमौर) डिवीजन में 4 महीने से वर्करों का मानदेय अटका हुआ है।
इस पर डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी वर्करों को समय पर मानदेय दिया जाए।