NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स: मेजबानी की रेस में भारत सबसे आगे

games

नई दिल्ली। भारत ने साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए औपचारिक दावेदारी पेश करने का फैसला लिया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस संबंध में बिडिंग प्रपोज़ल को मंजूरी दे दी। इससे पहले 14 अगस्त को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब भारत को 31 अगस्त तक फाइनल बिडिंग प्रपोज़ल देना होगा। नवंबर के अंत तक यह फैसला होगा कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत करेगा या फिर कोई और देश।

अहमदाबाद बना सबसे मजबूत दावेदार


खबरों के अनुसार, भारत ने अहमदाबाद को संभावित आयोजन स्थल के रूप में चुना है। कनाडा के दौड़ से बाहर हो जाने के बाद भारत की दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

पिछले महीने कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के डायरेक्टर डैन हाल के नेतृत्व में एक टीम ने अहमदाबाद के मौजूदा और प्रस्तावित खेल स्थलों का दौरा किया था। इस निरीक्षण को सकारात्मक माना जा रहा है, जिससे भारत की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

अंतिम फैसला नवंबर में

कैबिनेट के अनुसार, 31 अगस्त तक बिडिंग प्रक्रिया पूरी की जानी है और अंतिम निर्णय नवंबर में लिया जाएगा। अगर भारत को यह मौका मिलता है, तो अहमदाबाद पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा।

Scroll to Top