पंचकूला के प्लासरा गांव में बादल फटने जैसी तबाही, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
पंचकूला (उमंग): पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के प्लासरा गांव में अचानक बादल फटने जैसी घटना ने हड़कंप मचा दिया। ग्रामीणों के अनुसार तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हुई, जिससे गांव की सड़कों, गलियों और खेतों में कई जगह पानी भर गया और भारी नुकसान हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि इतनी अचानक और तेज बारिश देखकर उन्हें समझ नहीं आया कि यह घटना क्या थी। हालांकि, जिस तरह का नुकसान हुआ, वह बादल फटने जैसी तबाही का संकेत देता है। प्रभावित लोग चिंता में हैं और इस घटना के कारण होने वाले नुकसान का पूरा आकलन अभी बाकी है।
मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा हालात का जायजा लिया जा रहा है।