NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजीव गांधी महाविद्यालय शिमला में खेल महोत्सव का आयोजन

sports

शिमला : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान (शिमला) में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान उपस्थित रहे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने का आह्वान


प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महान खिलाड़ियों की विरासत को याद करने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्वों के बीच संतुलन बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही कहा कि खेल आत्मविश्वास, नेतृत्व और अनुशासन का निर्माण करते हैं, जो युवा सशक्तिकरण के लिए बेहद जरूरी है।

कबड्डी प्रतियोगिता

गर्ल्स फाइनल: कोटशेरा गर्ल्स ने एनसीसी गर्ल्स को 37-15 से हराकर जीत दर्ज की। कोटशेरा गर्ल्स की कप्तान कशिश और एनसीसी गर्ल्स की कप्तान आरती थीं।

बॉयज फाइनल: बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए ओपन टीम को 56-28 से हराया। इस मुकाबले में द्वितीय वर्ष टीम के कप्तान हर्षित और ओपन टीम के कप्तान हिमांशु थे।

बैडमिंटन प्रतियोगिता


बॉयज सिंगल्स: ऋतिक ने शिवम को सीधे सेटों में हराया।
बॉयज डबल्स: पंकज और ऋतिक की जोड़ी ने मनीष और आकृष को 21-8 और 21-18 से हराया।
गर्ल्स सिंगल्स: ईशा ने पल्लवी को 15-4 और 15-11 से मात दी।

आगे के मुकाबले

वॉलीबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 30 अगस्त को खेले जाएंगे।

बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी

27 से 30 अगस्त तक आयोजित इस खेल महोत्सव में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Scroll to Top